महिला स्वास्थ्य कर्मी ने दोस्त के लिए कर्फ्यू पास से की छेड़छाड़, दोनों पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू पास के दुरुपयोग का धर्मशाला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अपने दोस्त के लिए कर्फ्यू पास से छेड़छाड़ की। जब दोस्त उस कर्फ्यू पास को लेकर धर्मशाला की सड़कों पर कार लेकर दौड़ रहा था तो पुलिस ने उसे नाके पर पकड़ लिया। कर्फ्यू पास की जांच करने पर खुलासा हुआ कि एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एसडीएम शाहपुर से कार (एचपी-39डी-0793) के लिए पास लिया था। हाथ से लिखे पास में महिला कर्मी ने एक बाइक नंबर (एचपी 39ए-8163) और कार नंबर (एचपी-39डी-9454) को खुद ही जोड़ दिया।
पुलिस ने युवक को कर्फ्यू पास में बाद में जोड़े कार नंबर के साथ पकड़ा। पूछताछ में युवक ने महिला कर्मी से कर्फ्यू पास लेने की बात मानी। इस पर धर्मशाला पुलिस ने एसडीएम शाहपुर से संपर्क किया तो एसडीएम जगन ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक कार के लिए ही कर्फ्यू पास जारी किया है। जिस पर धर्मशाला पुलिस ने युवक और महिला स्वास्थ्य कर्मी दोनों के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि कर्फ्यू पास से छेड़छाड़ करने पर एक युवक व महिला स्वास्थ्य कर्मी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।