गला पकड़ने पर महिला ने सहयोगी प्रोफेसर को धुना, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के एक निजी शिक्षण संस्थान की महिला प्रोफेसर ने उसी के विभाग के एक सहायक प्रोफेसर पर उसके साथ मारपीट करने, दुर्व्यवहार और गाली गलौज करने की शिकायत पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई है।
महिला कॉलेज प्राध्यापक ने शिकायत में कहा है कि वह स्टाफ रूम में बैठी थीं तो सहायक प्रोफेसर वहां आया। जब उसने उसे कार्य समय पर न किए जाने की बात कही तो वह जोर-जोर से बोलने लगा और उसे गले से पकड़ लिया। जब बचाव में उसे ऐसा करने से रोका तो उसकी कमीज थोड़ी सी फट गई।
इस बात पर महिला ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए
इसके बाद वह गालियां देने लगा। जिस पर महिला ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए। महिला प्राध्यापक ने संबंधित संस्थान प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया। यह प्राध्यापक पहले भी अभद्र व्यवहार कर चुका है।
महिला प्राध्यापक ने कहा कि वह हर रोज स्कूटी पर आती-जाती हैं और संबंधित अध्यापक ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह सहमी हुई हैं।
दूसरे पक्ष ने भी महिला प्रोफेसर के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।