नाबालिग से दुराचार करता रहा बाप, हुई गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स अपनी ही मासूम बेटी से कई महीनों तक दुराचार करता रहा। बेटी के गर्भवती होने के बाद कई ऐसे खुलासे हुए कि पुलिस भी दंग रह गई। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां बल्ह घाटी में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाकर पिता और बेटी के रिश्ता शर्मसार किया है।
मामला सामने आने पर बल्ह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान कलमबद्ध किए हैं। आरोपी पिता फरार चल रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें रवाना कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्ह थाना पुलिस को बाप द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर छानबीन की।
बेटी ने बताया, पिता ने कई बार किया रेप
नाबालिग लड़की के बयान चाची के सामने दर्ज करवाए। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग ने बयान में बताया कि उसके पिता ने जुलाई 2015 में उसके साथ पहली बार दुराचार किया। इसके बाद उसके पिता ने उसे कई बार हवस का शिकार बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की एक छोटी बहन और भाई है। मां मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता की बातें सुन पुलिस भी दंग रह गई।
बल्ह पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं बल्ह पुलिस थाना के प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।