बहु ने इतनी सी बात पर कर डाली ससुर की धुनाई
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में बहु ने दो लोगों के साथ मिलकर ससुर की जमकर धुनाई कर डाली। बात तब बढ़ गई जब उसने बहु को पैसे देने से मना कर दिया। इस शख्स ने अपनी बहु और दो अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सुसर ने बताया कि उसकी बहू दो अन्य लोगों के साथ मिल कर उससे पैसों की मांग कर रही थी। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर डाली।
उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने उसे बचाया। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस में दिए बयान में शरोट गांव के आलम चंद ने कहा कि 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था।
पैसे देने से मना करने पर की पिटाई
घर लौटते वक्त उसकी बहू दो लोगों के साथ आ धमकी और उससे पैसे की मांग करने लगी, लेकिन जब उसने पैसा देने से इंकार कर दिया तो बहु और अन्य दो लोगों ने मिल कर उसकी पिटाई कर डाली। इससे उन्हें चोटें भी आई हैं। इसके बाद आलम चंद ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आलम चंद ने बताया कि उसकी बहु पहले भी उसके साथ बदतमीती करती रही है। उसने पहले भी कई बार ससुर से मारपीट करने की कोशिश की।