फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fake sadhus busted in Barog solan, cheating people in the name of bhiksha

सोलन: बड़ोग में फर्जी साधुओं का भंडाफोड़, भिक्षा के नाम पर लोगों से कर रहे थे ठगी

Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार सोलन के पर्यटन स्थल बड़ोग में पांच साधु वेषधारी घर-घर जा कर भिक्षा मांग रहे थे। स्थानीय लोगों को शक हुआ कि ये साधू नहीं है बल्कि उनके द्वारा साधु का वेष धरा हुआ है। 

विज्ञापन
Fake sadhus busted in Barog solan, cheating people in the name of bhiksha
बड़ोग में फर्जी साधुओं का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के साथ लगते पर्यटन क्षेत्र बड़ोग में कथित फर्जी साधुओं का लोगों ने भंडाफोड़ कर दिया। नकली साधु बनकर भिक्षा के नाम पर लोगों से ठगी करना इन्हें महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी। पुलिस को शिकायत देने के लिए कहा। हालांकि, ये लोग कहा से आए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोलन के पर्यटन स्थल बड़ोग में पांच साधु वेषधारी घर-घर जा कर भिक्षा मांग रहे थे। स्थानीय लोगों को शक हुआ कि ये साधू नहीं है बल्कि उनके द्वारा साधु का वेष धरा हुआ है। ऐसा मालूम होते ही सभी लोग वहां एकत्र हो गए और मौके पर पंचायत उपप्रधान सुनील कश्यप को भी बुलाया। जब उनसे गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि वे साधू नहीं बल्कि एक समुदाय विशेष से संबंधित बताए जा रहे हैं और साधू का वेष धर कर पैसा कमाने के उद्देश्य से हिमाचल आए हैं।
विज्ञापन


जब इस बात का खुलासा हुआ तो स्थानीय लोगों ने इनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई और सभी ने धर्म से खिलवाड़ करने वाले इन ढोंगी बाबाओं पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।  वहीं, उपप्रधान सुनील कश्यप ने बताया कि बड़ोग में पांच संदिग्ध युवा साधु के वेष में भिक्षा मांग रहे थे। ये पांचों युवा देखने में साधु प्रतीत नहीं हो रहे थे। शक के आधार पर इनसे पूछताछ की गई तो ये सभी ढोंगी निकले। जब इनके आधार कार्ड की जांच की गई तो पता चला कि ये सभी एक समुदाय से संबंधित हैं। जो हिंदू धर्म का अनादर कर रहे थे। उन्होंने इस की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। एसएएचओ धर्मपुर राकेश रॉय ने मामले की पुष्टि कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed