{"_id":"61c5e37fb8d65a177c2270d1","slug":"fake-job-advertisement-hpu-shimla-complains-to-police-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए फर्जी विज्ञापन: मामले में एचपीयू शिमला ने पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी के लिए फर्जी विज्ञापन: मामले में एचपीयू शिमला ने पुलिस में की शिकायत
Fri, 24 Dec 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से दी गई शिकायत में विज्ञापन की जांच किए जाने की मांग की गई है। विवि प्रशासन ने शिकायत में साफ किया है कि इस तरह के पदों को विज्ञापित नहीं किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विभिन्न श्रेणी के सैकड़ों पदों को भरे जाने के विज्ञापन के मामले में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बालुगंज थाना में शिकायत दी है। विवि की ओर से दी गई शिकायत में विज्ञापन की जांच किए जाने की मांग की गई है। विवि प्रशासन ने शिकायत में साफ किया है कि इस तरह के पदों को विज्ञापित नहीं किया है। इससे पहले कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने इस मामले की गंभीरता पर दो बार स्थिति स्पष्ट भी की थी।
विज्ञापन
विवि प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में साफ किया गया था कि विश्वविद्यालय ने कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है, इसलिए युवा सोशल मीडिया या मीडिया पर चल रहे विज्ञापनों से भ्रमित न हों। विवि जब भी कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू करता है, तो इसकी सूचना विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक दी जाती है। पदों के विज्ञापन जारी किए जाते है। अब विवि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने कहा कि विवि की ओर से थाना बालुगंज में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
डीएपी मुख्यालय कमल वर्मा ने कहा कि समरहिल चौकी में विवि की ओर से विज्ञापन को लेकर शिकायत दी है। एचपीयू शब्द का प्रयोग कर नौकरी के लिए आवेदन मांगने की शिकायत है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा ।
विज्ञापन