{"_id":"5ae436284f1c1b56098b6e32","slug":"fake-currency-of-1-10-lakh-seized-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर से 1 लाख 10 हजार रुपये के और नकली नोट बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर से 1 लाख 10 हजार रुपये के और नकली नोट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर/थुनाग/जंजैहली (मंडी)
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जाली करेंसी मामले में पुलिस ने आरोपी के मकान में छापामारी कर दूसरे दिन भी एक लाख 10 हजार की जाली करेंसी बरामद की है। दो दिन में आरोपी से दो लाख दस हजार की नकली करेंसी मिली है। आरोपी ने करेंसी ट्रंक में जैकेट की जेब में छिपाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने बेहद गुपचुप तरीके से आरोपी के मकान में दबिश दी। दो हजार के 55 नोट बरामद किए हैं। 1.10 लाख के 2000 के 55 नकली नोट मिलने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है।
विज्ञापन
बड़ा हाथ होने की आशंका- आरोपी का संपर्क किसी बड़े गिरोह के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मलाणा कनेक्शन को लेकर पुलिस की यह छापामारी प्रकरण के पटाक्षेप के बेहद नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी से शुक्रवार को कड़ी पूछताछ की, मगर आरोपी अपने पहले बयान पर अड़ा है। मलाणा कनेक्शन के बारे में भी पुलिस ने आरोपी लाल सिंह से पूछताछ की।
विज्ञापन
मोबाइल कब्जे में, पांच दिन का रिमांड- जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में पकड़े गए नकली करेंसी के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। उससे पिछले एक सप्ताह में किन किन लोगों से बातचीत हुई है। इसके बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। इसकी पुष्टि एसएचओ मनोज वालिया ने की है।
यह था मामला- ग्रामीण बैंक बगस्याड़ में वीरवार को दरूणू निवासी लाल सिंह 1 लाख के नकली नोट लेकर एफडी करवाने ग्रामीण बैंक थुनाग गया था। यहां बैंक कर्मियों ने उसका जब पैन नंबर मांगा तो यह उसके पास नहीं था।
आरोपी लाल सिंह ने बैंक कर्मियों को बिना पैन नंबर पैसा जमा करवाने को कहा तो कैशियर ने नोटों की जांच में करेंसी को नकली पाया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को 1 लाख की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया।