फेसबुक पर इश्क, घर पर ही पहुंच गई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक की एक अजब गजब लव स्टोरी से पालमपुर पुलिस मुश्किल में पड़ गई है। फेसबुक एक युवक अपनी दोगुनी उम्र की महिला से प्यार कर बैठा। एक दिन वह महिला लड़के के घर भी पहुंच गई। हंगामा हुआ और पुलिस बुलानी पड़ी। अब महिला ने आरटीआई से पूछा है कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की।
महिला अप्रैल माह में युवक के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे। इलाके के युवक और मंडी जिले की रहने वाली एक अधेड़ महिला की दोस्ती फेसबुक पर हुई। करीब साल भर तक फेसबुक की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मैसेज का दौर चलता रहा। महिला और युवक आपस में मिले भी। महिला की उम्र करीब 42 साल है तो युवक की उम्र 22 साल।
महिला पहुंच गई घर, परिजनों ने बुलाई पुलिस
यह भी पता लगा कि अकेले रह रही ये महिला बाल बच्चों वाली है। यह देख युवक का माथा भी ठनक गया कि फेसबुक की दोस्ती उसे कहां ले आई। युवक जब उससे दूरी बनाने लगा तो दो माह पहले महिला युवक के घर आ पहुंची और उससे मिलने की बात करने लगी। यह देख परिजनों और गांववालों ने पुलिस की सूचना दी।
पुलिस ने अपनी कार्रवाई की और महिला और युवक के परिजनों के बयान लिए। युवक प्रदेश से बाहर नौकरी करता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला अपने घर चली गई। लेकिन, पुलिस ने क्या कार्रवाई की? महिला ने पुलिस से इसकी आरटीआई मांगी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि जवाब भेजा जा रहा है। डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह ने कहा कि महिला को जवाब भेजा जा रहा है। उसने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है।