{"_id":"571a665f4f1c1bb8608b46ef","slug":"eve-teasing-with-hotel-management-girls-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट की छात्राओं से छेड़खानी, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मैनेजमेंट की छात्राओं से छेड़खानी, संचालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
संस्थान के रेस्टोरेंट से छात्राएं जब वापस अपने क्वार्टर जाने लगीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस अड्डा कांगड़ा के पास चल रहे एक निजी संस्थान की तीन छात्राओं ने संस्थान के प्रबंधकों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए हैं। मामला वीरवार देर रात है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने संस्थान के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। संचालकों के खिलाफ संस्थान में ट्रेनिंग कर रही छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि संस्थान के रेस्टोरेंट से छात्राएं जब वापस अपने क्वार्टर जाने लगीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने देर रात ही पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने संस्थान के प्रबंधकों नरेंद्र और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को छात्राओं के बयान कांगड़ा की अदालत में दर्ज करने के उपरांत न्यायाधीश ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि छात्राओं ने पुलिस के समक्ष कहा कि वे होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं। रेस्टोरेंट में उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। जब डिग्री लेने की बात की जाती है तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं। छात्राओं ने पुलिस के समक्ष उनके साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
कहा कि रेस्टोरेंट में देर रात 11 बजे तक उनसे काम लिया जाता है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजन भी थाने पहुंचे। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।