फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ETO caught red handed for taking bribe in solan.

घर में रिश्वत लेते हुए रंग हाथ धरा ईटीओ

Wed, 24 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 24 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
ETO caught red handed for taking bribe in solan.

आबकारी एवं कराधान विभाग के बददी स्थित सर्कलकार्यालय में तैनात ईटीओ ज्योति स्वरूप शर्मा को विजिलेंस की एसआईयू विंग ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। ईटीओ अपने घर में ही रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन


एक कंपनी की अकाउंटेंट को एक दस्तावेज देने के एवज में आरोपी ईटीओ ने रिश्वत की डिमांड की थी। विजिलेंस ने जाल बुना और एसआईयू के डीएसपी शकुंतला की अगुवाई में रगे हाथों दबोचा गया।
विज्ञापन


विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक बददी में क्रेन बनाने वाले उद्योग की सब कंपनी अपना बिजनेस बंद करने जा रही थी। इसके लिए कंपनी को टिन( टैक्स आइडेंटिफिकेशन नंबर) विदड्रा करना था। जिसके लिए सिक्योरिटी के रूप में जमा फिक्सड डिपोजिट को भी रीलिज किया जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी एफडीआर को देने के एवज में ईटीओ ने कंपनी की अकाउंटेंट से 12 हजार की घूस की मांग की। ईटीओ की डिमांड के खिलाफ कंपनी की प्रतिनिधि ने विजिलेंस को शिकायत की।

कंपनी की महिला अधिकारी ने की थी शिकायत

कंपनी की एक सजग महिला अधिकारी की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है। शिकायत मिली थी कि उद्योग के कार्य संबंधी फाइल को क्लीयर करवाने की एवज में पहले तो वह कई दिनो से ऐसे ही टाल रहा था अखिर में उद्योग की महिला अधिकारी से ईटीओ ज्योति स्वरुप ने कथित तौर पर पैसे की मांग करनी शुरू कर दी।


इस दौरान विजिलेंस की टीम ने पैसे लेकर शिकायतकर्ता महिला को ईटीओ के पास भेजा। जैसे ही ईटीओ ने स्याही लगी रकम ली टीम ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।

मुकदमा किया गया है दर्ज: तोमर
एसपी एसआईयू विजिलेंस वीरेंद्र तोमर ने बताया कि एसआईयू की टीम ने बददी में आबकारी एंव कराधान विभाग के ईटीओ को 12 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट की धारा 7 (13)के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed