फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Engineer murder in mandi himachal pradesh

गांव के ही दोस्तों ने इंजीनियर को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी) Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Engineer murder in mandi himachal pradesh

एक इंजीनियर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामला हिमाचल के मंडी जिले के थाना सरकाघाट के तहत सजाओपिपलु के कौहण गांव का है। हिरासत में लिए गए युवक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि आरोपी प्रीत कुमार को बार-बार बयान बदलने के कारण हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात पंकज कुमार उर्फ सन्नी (22) पुत्र पृथ्वी राज रहस्यमयी परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज अपने दोस्त आरोपी प्रीत कुमार (28) के साथ घर से एक किलोमीटर की दूरी पर भराड़ी नामक कस्बे से क्षेत्र के एक युवक की कार में दुकान तक आए।

विज्ञापन

ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

Engineer murder in mandi himachal pradesh

कार चालक युवक ने दोनों को सड़क किनारे उतार दिया। बाद में दोनों पैदल निकल गए। थोड़ी देर बाद आरोपी प्रीत पंकज के घर गया और उसके पिता को बताया कि पंकज घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो पंकज खून से लथपथ था। उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

सिविल अस्पताल सरकाघाट के डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक पंकज के पिता पृथ्वीराज की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही प्रीत कुमार व संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed