फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dressed as army men, terrorists attack Jammu police station man from Himachal killed by terrorists

हिमाचली को आतंकी बता सिर पर दाग दीं गोलियां

Sat, 21 Mar 2015 08:45 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
Dressed as army men, terrorists attack Jammu police station man from Himachal killed by terrorists

जम्मू के कठुआ के राजबाग पुलिस थाने में इंदौरा के कुलाड़ा निवासी युवक का अपहरण कर आतंकियों ने उसके सिर पर तीन गोलियां दागकर मार डाला। थाने पर हुए फिदायीन हमले में एक पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने दो स्थानीय लोगों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। इसमें एक कांगड़ा के इंदौरा निवासी रणधीर सिंह (42) पुत्र जलंधर सिंह है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एसडीपीओ समेत सुरक्षा बलों के एक दर्जन जवान जख्मी हुए हैं। रणधीर सिंह सुबह 5:30 बजे जम्मू सब्जी मंडी में संतरे बेचकर अपनी जीप से लौट रहा था कि राजबाग पुलिस थाने के बाहर सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन

सिर पर तीन गोलियां दाग दीं

Dressed as army men, terrorists attack Jammu police station man from Himachal killed by terrorists

इसके बाद उसका अपहरण कर आतंकी उसे राजबाग थाने के गेट पर ले गए। यहां आतंकवादियों ने गेट पर संतरी को गेट खोलने के लिए कहा। संतरी को कहा गया कि उन्होंने एक आतंकवादी को पकड़ा है। इसे अभी थाने में डालना है। जैसे ही संतरी ने थाने का गेट खोला, आतंकियों ने उसे गोली मारी। इसके बाद आतंकवादियों ने रणधीर सिंह के सिर पर तीन गोलियां दाग दीं।

गोलियां लगने के बाद रणधीर सिंह वहीं ढेर हो गया। इस गोलाबारी में इंदौरा के धमोटा का लखबीर सिंह सुपुत्र रूप लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, इंदौरा के चलोह निवासी रोहित कुमार ने जंगल में भागकर जान बचाई। पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed