{"_id":"5a1eb1764f1c1b6e468b7295","slug":"diesel-black-marketing-seller-arrested-in-lahaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक में डीजल बेच रहा था दुकानदार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैक में डीजल बेच रहा था दुकानदार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कुल्लू/उदयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के उदयपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को दो हजार लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर डीजल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से ब्लैक मार्केटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उदयपुर में एक व्यक्ति दुकान के साथ ब्लैक में डीजल बेच रहा था। पुलिस की इसकी गुप्त सूचना मिली थी। बुधवार को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान में छापा मारा तो दुकान से डीजल से भरे 10 ड्रम बरामद हुए। प्रत्येक ड्रम में 200 लीटर डीजल पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान चला रहे विशाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी ने दुकान में अवैध रूप से दो हजार लीटर डीजल का स्टोर कर रखा था और वाहन चालकों को ब्लैक में बेच रहा था। लाहौल के एकमात्र पेट्रोल पंप में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों घाटी में हुई ताजा बर्फबारी के बाद छुरपक पंप में डीजल और पेट्रोल का कोटा खत्म हो गया था। इसके चलते घाटी के निजी वाहन और टैक्सी चालकों में डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने से हाहाकार मचा था।
हालांकि, बीते दिन ही सप्लाई आने के बाद पेट्रोल पंप में वाहनों की भीड़ लगी थी। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि घाटी में नियम और कानून के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।