{"_id":"a9372d6a0e9d28d7802aec8f32a8a585","slug":"death-was-returning-from-farm-woman-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रही थी वो और आ गई मौत!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रही थी वो और आ गई मौत!
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में उफान पर चल रहे नदी नाले लोगों की जान लील रहे हैं। ऐसे ही हादसे में खेत से घर लौट रही महिला की बहकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कांगड़ा के पालमपुर सुलह के पास न्यूगल खड्ड के अचानक बढ़े जलस्तर में एक महिला बह गई जबकि एक अन्य महिला और व्यक्ति को बचा लिया गया है। महिला का शव बरामद कर लिया है।
दोनों महिलाएं खेत से घास लाकर खड्ड पार कर रहीं थी। व्यक्ति भी खड्ड पार कर रहा था। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह परौर की न्यूगल खड्ड के उस पार खेत से घास लेकर दो महिलाएं परौर जा रही थीं। इस बीच अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया।
इसे देख तिलकां देवी पत्थर पर चढ़ गई, लेकिन रीना देवी निवासी को इसका मौका नहीं मिला और वह तेज बहाव में बह गई। शव दो किलोमीटर दूर पनापर के पास बरामद हुआ है।
विज्ञापन
खड्ड पार कर रहा जोगेंद्र कुमार भी जलस्तर में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।
खड्ड में फंसे महिला व युवक को लोगों तथा भवारना पुलिस व अग्निशमन विभाग पालमपुर की टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि खड्ड में बहने से रीना देवी की मौत हो गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया है।