फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death in rohru, deadbody found

ऐसी मौत किसी को नसीब न हो!

Sat, 19 Jul 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Jul 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
death in rohru, deadbody found

चिड़गांव

विज्ञापन
तहसील के अंतर्गत संदासु में बिजली बोर्ड की कालोनी के सेफ्टी टैंक में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी सड़ गल गया है, जिस कारण अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।
बिजली बोर्ड की कालोनी में तैनात चौकीदार ने सेफ्टी टैंक में शव होने की सूचना शुक्रवार रात पुलिस को दी गई।

पुलिस ने रात को ही मौके पर जाकर शव को सेफ्टी टैंक से निकाला। शव काफी सड़ चुका था, जिस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।

सेफ्टी टैंक में व्यक्ति का शव कहां से आया, जबकि सेफ्टी टैंक का ढक्कन बंद था। शव किस व्यक्ति का है? पुलिस के अनुसार शव दस से पंद्रह दिन पुराना है। हालांकि पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को शिमला भेज दिया गया है।

डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि शव में बदबू आ रही थी। इसके बाद कालोनी के चौकीदार ने सेफ्टी टैंक में शव को देखा।

चौकीदार से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम ने शव को सेफ्टी टैंक से निकाला है। शव काफी सड़ चुका है, जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed