{"_id":"59bb73c34f1c1b1d688b4b0b","slug":"dead-body-of-lady-recovered-from-dustbin-in-baddi-hp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी ने डस्टबिन में देखी ऐसी चीज कि उड़ गए होश, फिर पुलिस भी मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मी ने डस्टबिन में देखी ऐसी चीज कि उड़ गए होश, फिर पुलिस भी मौके पर पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के बद्दी शहर के वर्धमान चौक पर शुक्रवार सुबह कूड़ा उठाने पहुंचे सफाई कर्मी के तब होश उड़ गए जब उसकी नजर डस्टबिन के अंदर मौजूद बैग पर पड़ी। दरअसल डस्टबिन में सफाई कर्मचारी को एक महिला की लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
2 of 5
हैरानी की बात यय है कि साढ़े पांच फीट की महिला को मारकर अढाई फीट के बैग में पैक कर दिया गया।
3 of 5
आज सुबह जब सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने लगा, उसकी नजर बैग पर पड़ी तो वह हैरान रह गया। सफाई कर्मचारी ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम निर्मला है और वह जून में अपने पति के साथ काम की तलाश में बद्दी आई थी। पति-पत्नी एक निजी कंपनी में काम करते थे और यहां पास में किराए के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। महिला का पति फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने इसकी पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।