फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead body found in a burning car in solan.

जली हुई कार में किसका था जला हुआ शव

Wed, 14 Jan 2015 09:37 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
dead body found in a burning car in solan.

सोलन जिले में भोजनगर के पास एक जली हुई कार में जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह गाड़ी 2012 में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क किनारे खड़ी है। रविवार को क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस में सूचना दी की एक जले वाहन में जला हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि शव पूरी तरह जल गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने किसी व्यक्ति की हत्या कर शव गाड़ी में डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची परवाणू थाना एसएचओ मिनाक्षी कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर गाड़ी में शव के बारे में जानकारी मिली। शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम व जांच के लिए शिमला आईजीएमसी भेजा गया है। डीसीपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

9 जनवरी को लगी थी गाड़ी में आग

dead body found in a burning car in solan.

गाड़ी में शव होने की सूचना मिलने से पहले 9 जनवरी को सायं करीब 6.30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक लग गई। आग अधिक भड़कने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे बुझाया। इस दौरान किसी ने इस बात पर गौर नहीं किया कि गाड़ी में शव है भी या नहीं। इसकी खबर स्थानीय लोंगों को सुबह लगी।

यह घटना भोजनगर से करीब 200 मीटर आगे बनासर लिंक मार्ग की है। यहां वर्ष 2012 में दुर्घटनाग्रस्त एक स्कारपियो सड़क किनारे खड़ी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर दी गई थी। यह गाड़ी राजगढ़ निवासी की बताई जा रही है।

डोला के जंगल में मिला अज्ञात शव

dead body found in a burning car in solan.

सोलन जिले में पुलिस चौकी जोघों के तहत डोला के जंगल में पुलिस को शव मिला है। शिव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद डेड हाउस में रख दिया है। पुलिस अभी 72 घंटे तक इंतजार करेगी। उसके बाद शव को नगर परिषद के हवाले अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

नग्न अवस्था में 35 वर्षीय व्यक्ति के माथे पर व नाक पर चोट के निशान थे। जिस पर नालागढ़ पुलिस ने धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज किया है। जोंघो पंचायत के डोला गांव के लोगों ने जंगल में शव देका जिसकी सूचना उन्होंने प्रधान अजमेर सिंह को दी। प्रधान ने नालागढ़ पुलिस को सूचित किया। जिस पर थाना प्रभारी क्षमादत्त मौके पर टीम केसाथ पहुंचे।

विज्ञापन

पूरा शरीर नंगा था

dead body found in a burning car in solan.

शव को कब्जे में लिया। व्यक्ति के शरीर पर मात्र एक बनियान पहना हुआ था बाकि पूरा शरीर नंगा था। पांव में जूता या चप्पल भी नहीं था। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि जिस स्थान पर शव फैंका गया है वह काफी सुनसान है। यहां पर कच्ची सड़क है। सड़क से सौ मीटर दूर जंगल में शव फैंका गया। इससे लगता है कि इस मारने के बाद यहां पर लोगों को मद्द से फैंका गया है। देखने में मृतक प्रवासी लग रहा है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि शव तीन चार दिन पुराना है।

पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रख दिया है। नालागढ़ के साथ लगते पड़ोसी राज्यों के थाने व चौकियों में मृतक की फोटो भेज दिए है जिससे उसकी पहचान होने की संभावना बढ़ सके। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए जिससे पुलिस को शक है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। दो दिन तक डेड हाउस में रखने के बाद मृतक व्यक्ति को नगर परिषद को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

एक माह के अंतराल में हत्या का तीसरा मामला

dead body found in a burning car in solan.

नालागढ़ में एक माह के भीतर यह हत्या की तीसरी घटना है। 3 दिसंबर को प्रवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर कमरे में बंद कर दिया। बाद में स्वयं फोन करके इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने उसे उसके निवास स्थान से दबोच लिया था। इस हत्या के तीन दिन के बाद ढाणा गांव में एक महिला समेत चार लोगों ने गोल जमाला के युवक को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच कर न्याययिक हिरासत भेज दिया है। अब पुलिस को डोला के जंगल में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालाकि पुलिस का मानना है कि इसे बाहर से मार कर यहां पर फैंका है। लेकिन एक माह में तीन हत्या के मामले होने से लोग सहमें हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed