फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dacoits hostage girl and looted 20 thousand rupee in sirmour

युवती को घर में बंधक बना बेहोश किया, फिर दिया लूट को अंजाम

Thu, 30 Nov 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 30 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
dacoits hostage girl and looted 20 thousand rupee in sirmour

सिरमौर जिले के ग्रामीण इलाके में कुछ युवकों ने एक युवती को उसके घर में बंधक बनाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल शिलाई की मिल्लाह पंचायत के उपगांव निगाली में यह वारदात हुई। अज्ञात युवकों ने बीते मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वारदात में चार युवक शामिल थे।
विज्ञापन


घर पहुंचे युवकों ने पहले युवती के बारे में पूछा। पूछने पर युवती ने बताया कि उसके परिजन खेतों में काम करने गए हैं। घर में अकेली पाकर अज्ञात युवकों ने पहले युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसके बाद युवती को बंधक बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदूक का ताला तोड़कर उड़ा ले गए नकदी

dacoits hostage girl and looted 20 thousand rupee in sirmour

इसके बाद घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। शाम को युवती के परिजन घर पहुंचे तो देखा कि लड़की बेहोशी की हालत में बंधी हुई है। घर की तलाशी करने पर संदूक से 20 हजार रुपये गायब थे।

परिजनों ने युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद युवती ने बताया कि चार लोग घर में घुसे थे। युवकों ने उसे कोई पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही कालीजीरी बेचकर 20 हजार रुपये कमाए थे। परिजनों ने पुलिस थाना शिलाई में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी दुलोराम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed