फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cross fir over Fight between pcb chairman and bjp mla for phc inauguration

भाजपा विधायक और पीसीबी अध्यक्ष पर क्रॉस एफआईआर

Mon, 04 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 04 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Cross fir over Fight between pcb chairman and bjp mla for phc inauguration

भटियात में भाजपा विधायक विक्रम जरियाल व पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। रविवार को दर्ज हुए इन मामलों में दोनों तरफ के कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। पहला मामला थाना डलहौजी में कुलदीप सिंह पठानिया ने दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को करीब पौने एक बजे बगढार में वह उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे तभी विधायक विक्रम सिंह जरियाल व भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा समेत अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया और धक्कामुक्की शुरू कर दी साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे हाथापाई में उनकी उंगली पर चोट आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों पर भादंसं की धारा 353, 332, 34, 147, 149, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरी ओर से भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उनके पीएसओ कुश कुमार, बीडीसी अध्यक्ष भटियात समेत अन्य पर आरोप लगाए हैं कि शनिवार को जब विधायक विक्रम सिंह जरियाल समर्थकों के साथ बगढार में बैठक करने जा रहे थे तो कुलदीप सिंह पठानिया व उनके समर्थकों ने रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायतें पुलिस को मिली थी। जिसकी छानबीन के बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed