फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   crores of rupees of Hundreds of account holders trapped in this company, police complaint

इस कंपनी में सैकड़ों खाताधारकों के फंसे करोड़ों, पुलिस में शिकायत

Sat, 23 Nov 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crores of rupees of Hundreds of account holders trapped in this company, police complaint
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सहारा इंडिया कंपनी में सैकड़ों खाताधारकों के करोड़ों रुपये फंस गए हैं। हैरानी की बात है कि मैच्योरिटी के बाद भी उपभोक्ताओं को उनकी देय राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर सहारा के कुछ एजेंटों समेत अन्य खाताधारकों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नाहन में की है। इस मामले में कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


आरोप है कि सहारा इंडिया कंपनी की नाहन शाखा में पिछले कई सालों से खाताधारकों को उनकी जमा राशि नहीं लौटाई जा रही है, जबकि मैच्योरिटी के कई साल बीत चुके हैं। कंपनी की विभिन्न स्कीमों के तहत एफडी, आरडी के साथ एमआईएस के माध्यम से खाताधारकों से पैसा एकत्रित किया गया है। यह राशि करोड़ों में है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका 10 से 50 लाख तक जमा है।
विज्ञापन


खाताधारक जितेंद्र सिंह, विक्रम, बीर सिंह, अमर सिंह, कौशल्या देवी, ब्रह्मानंद, ममता, विक्रांत, सुखदेव, बबिता शर्मा आदि ने बताया कि कंपनी ने कम अवधि में अधिकतम ब्याज, रकम दोगुनी करने जैसे कई आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया गया। खाताधारकों ने बताया कि कई खातों की मैच्योरिटी को पांच साल से ऊपर का समय बीत गया है, लेकिन कंपनी में तैनात कर्मचारी नया से नया बहाना बनाकर टालते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक शाखा कार्यालय के सैकड़ों चक्कर काटे जा चुके हैं, मगर शाखा के अधिकारी पैसा लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। खाताधारकों ने आरोप लगाया कि कंपनी में तैनात कर्मी अपने चहेतों के पैसे लौटा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि शाखा कार्यालय का पिछले पांच साल का रिकार्ड देखा जाए कि कितने खाताधारकों का भुगतान हुआ है और कितने लोगों के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।


खाताधारकों ने पुलिस से मांग की कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। उधर, सदर थाना नाहन के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि खाताधारक उनसे मिले हैं। गुन्नूघाट पुलिस को मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed