{"_id":"5d05e33b8ebc3e29fa217cf4","slug":"criminals-is-cheating-people-by-showing-himself-as-bank-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक अफसर बन लोगों को ठग रहे अपराधी, पढें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक अफसर बन लोगों को ठग रहे अपराधी, पढें पूरा मामला
Sun, 16 Jun 2019 12:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बताकर फोन पर बैंक खाते की जानकारी व ओटीपी लेकर ठगी करने के मामलों की संख्या बढ़ने पर हिमाचल पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति किसी भी बहाने की मदद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगता है तो उसे ओटीपी न दें। साथ ही ऐसे मामलों की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए
डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में बहुत से ऐसे लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का शिकार बनाया जा रहा है जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक या कर्मचारी भविष्य निधि के टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई थी।
शिकायत दर्ज करवाने के कुछ समय बाद ही लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारी बनकर संपर्क किया गया और व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए।
ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह ऐसे अपराधियों के भेजे हुए लिंक या मैसेज को आगे न भेजें और न ही उनके साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी साझा करें।