फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime in bilaspur.

पति ने मचाया हुड़दंग, पत्नी ने पहुंचाया थाने

Sat, 18 Apr 2015 07:43 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
crime in bilaspur.

नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट और हुड़दंग मचाना एक शख्स को भारी पड़ गया। काफी देर तक पति की ज्यादतियां सहने के बाद पत्नी का भी पारा चढ़ गया और उसने सीधा थाने को फोन घुमा दिया।

विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो भी शराब के नशे में चूर ये शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। लिहाजा, पुलिस ने उसे सेक्शन 107/151 के तहत गिरफ्तार करते हुए हवालात की सैर करवाई। हालांकि, बाद में उसे एसडीएम के समक्ष पेश करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पत्नी ने थाने किया फोन

crime in bilaspur.

घुमारवीं पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हरलोग क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में एक व्यक्ति रात को नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। यहां तक कि वह मारपीट पर भी उतारू हो गया।

काफी देर बाद भी जब वह नहीं माना तो पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना घुमारवीं को कर दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, इसके बाद भी वह नहीं माना। डीएसपी अंजनि जसवाल ने बताया कि व्यक्ति को सेक्शन 107/151 के तहत गिरफ्तार किया गया। लोगों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed