फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Court orders to Lodge FIR against ex congress mla neeraj Bharti

पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती पर नंगल में केस, गिरफ्तारी की तैयारी

Thu, 22 Nov 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल/ऊना Updated Thu, 22 Nov 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Court orders to Lodge FIR against ex congress mla neeraj Bharti

हिमाचल में वीरभद्र के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे और जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नीरज भारती के खिलाफ अदालत ने कथित तौर पर हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इस पर नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। नंगल के डीएसपी जीपी सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में नीरज भारती को पूछताछ के लिए जल्द थाना में तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पूर्व एक अन्य मामले में नीरज भारती पर शिमला में केस दर्ज हो चुका है। जहां पुलिस ने भारती से पूछताछ की थी। याचिका दायर करने वाले एडवोकेट संदीप कौशल ने बताया कि पूर्व विधायक ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर हिंदू देवी-देवाताओं व हिंदू धर्म को आहत करने वाली टिप्पणियां की हैं, जिससे आहत हो कर उन्होंने सेक्शन 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रथम श्रेणी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीआंनदपुर साहिब सचल बब्बर की अदालत में याचिका दायर कर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Court orders to Lodge FIR against ex congress mla neeraj Bharti

इस आधार पर अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। उधर, डीएसपी जीपी सिंह ने पूर्व विधायक नीरज भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए, 499, 500, 505, 502(2), 153 ए, 504 व इनफॉर्मेशन टेकभनालॉजी की धारा 66 ए (2000) के तहत मामला दर्जा करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को सभी सबूत साथ लेकर बुलाया गया है और उक्त पूर्व विधायक के खिलाफ भी जांच तेज कर गिरफ्तार करने के प्रयास भी तेज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed