{"_id":"5e81ee518ebc3e77496f0749","slug":"coronavirus-fir-on-adpo-for-spreading-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अफवाह फैलाने पर एडीपीओ पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोरोना वायरस: अफवाह फैलाने पर एडीपीओ पर एफआईआर
Mon, 30 Mar 2020 06:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल सीमा में दाखिल हो रहे लोगों के बारे में अफवाह फैलाई तो खैर नहीं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने जिले के बैरियर से लोगों की ओर से अवैध रूप से वाहन ले जाने की सूचना सोशल मीडिया पर डाली थी। पुलिस ने सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में एडीपीओ पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में साथ लगते गांव भटोली निवासी रमन सहोड़ के खिलाफ 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रमन सहोड़ एडीपीओ (सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी) हैं। एसपी डॉ. के गोकुलचंद्रन ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने रात को सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई कि लोग कर्फ्यू के दौरान पुलिस नाके भटोली तथा बास में वाहनों से आ जा रहे हैं। पुलिस ने छानबीन के दौरान उक्त बात को गलत पाया। लिहाजा, लोगों को गुमराह करने तथा अफवाह फैलाने के चलते उक्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाली अगर कोई जानकारी शेयर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन