{"_id":"0b45bf00bd25732a3ae06f332c2e793d","slug":"contractor-theartened-to-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्ाामाेश्ा! अबकी बार शिकायत की तो गोली से उड़ा दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ख्ाामाेश्ा! अबकी बार शिकायत की तो गोली से उड़ा दूंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार शिकायत की तो गोली मार दूंगा। यूथ इंटक के अध्यक्ष को एक शख्स ने गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली है। यह धमकी अवैध खनन के खिलाफ शिकायत करने पर मिली है।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने धमकी देने वाले ठेकेदार के खिलाफ परवाणू थाना में शिकायत दे दी है। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शिकायत में अध्यक्ष यूथ इंटक यशपाल ठाकुर ने कहा कि वह टकसान पंचायत के कामली गांव में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से कामली गांव के आसपास खनन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शिकायत करने पर दी जा रही धमकी
कई बार इसकी लिखित शिकायत माइनिंग विभाग को की। जिसपर अमल करते हुए विभाग ने काम बंद करवाया। लेकिन अब खनन फिर से शुरू हो गया। इसकी सूचना फोन पर फोरेस्ट विभाग को भी दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोबारा से काम रूकवाया। 20 अप्रैल को संबंधित ठेकेदार ने गुस्साए हुए उसे कामली रोड पर उसे रोक लिया और धमकाने लगा कि पत्थरों से भरा हुआ ट्रक चढ़ा देगा।
साथ ही यह भी धमकी दे दी कि जरूरत पड़ने पर उसे गोली भी मार दूंगा। डरे सहमे अध्यक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।