{"_id":"577ca6164f1c1b9a097fa1cf","slug":"clean-chit-to-army-officer-in-police-constable-fight-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल से मारपीट मामले में सेना के अफसर को क्लीन चिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल से मारपीट मामले में सेना के अफसर को क्लीन चिट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाडेल गोल्फ क्लब में पुलिस कांस्टेबल से मारपीट तथा गाली गलौज के मामले की जांच कर ही पुलिस टीम ने मेजर जनरल पीएम बाली को क्लीन चिट देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे यह साबित हुआ है कि घटना के समय बाली अनाडेल में मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में अब जांच टीम ने बाली को क्लीन चिट देकर घटना के समय मौजूद रहे अन्य अधिकारियों पर अपनी जांच केंद्रित कर दी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घटना के समय गोल्फ क्लब में मेजर जनरल एपी सिंह के अलावा दो ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी मौजूद थे। गोल्फ क्लब के रिकार्ड और मेस रजिस्टर और गोल्फ क्लब के कर्मचारियों से हुई पूछताछ से भी इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सैन्य अफसरों की मौजूदगी को लेकर स्थिति साफ होने के बाद जांच टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि उस दिन मौजूद सैन्य अधिकारियों और शिकायत दर्ज कराने वाले कांस्टेबल के बीच हुआ क्या था।
विज्ञापन
बता दें, शिमला पुलिस के कांस्टेबल ने सेना के दो वरिष्ठ अफसरों मेजर जनरल पीएम बाली और और मेजर जनरल एपी सिंह के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच की नामजद एफआईआर कराई थी। सेना के दो वरिष्ठ अफसरों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सेना मुख्यालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक में हड़कंप मच गया था।
एफआईआर करने में हुई जल्दबाजी
सैन्य अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में शिमला पुलिस ने बेहद जल्दबाजी की गई। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच कुछ इसी ओर इशारा कर रही है। यही नहीं, पुलिस का पूरा जोर सिर्फ बाली पर था जबकि वह घटनास्थल पर न होने की बात कह रहे थे। इसके अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पहले आला अधिकारियों को भरोसे में नहीं लिया गया। यही वजह है कि अब जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे पुलिस की कार्यशैली सवालों में आ रही है।
सीआईडी भी कर रही है जांच
पुलिस जांच से इतर मामले में सेना की ओर से मिली शिकायतों के बाद पुलिस मुख्यालय सीआईडी से भी मामले की अलग जांच करा रहा है। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने बताया कि सेना की ओर से भी एक जांच कराई गई जिसमें पुलिस के रवैये और पुलिसिंग की शैली पर आपत्ति की गई थी।
सेना ने वो रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी थी जिसके बाद इसी रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी ने सीआईडी को अलग जांच करने के निर्देश दिए थे। कुंडू का कहना है कि सीआईडी की सीआईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय मामले में आगे कार्रवाई करेगा।