फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID raid on Ramlok ashram kandaghat, baba released after arrest.

शेर-तेंदुए की खाल पर बैठ तंत्र विद्या करता था बाबा

Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
 CID raid on Ramlok ashram kandaghat, baba released after arrest.
भाजपाइयों का कहना है कि राजनैतिक दबाव के चलते बाबा अमरदेव को छोड़ दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

तेंदुए और शेर की खाल पर बैठकर बाबा तंत्र विद्या और सिद्धि करता था। यही नहीं रामलोक मंदिर की ब्रांडिंग के लिए वह प्रभावी राजनेताओं को को भी मंदिर में बुलाता रहता था। ऐसा इसलिए कि निर्माणाधीन मंदिर अधिक से अधिक प्रसिद्धि पा सके।

विज्ञापन


चर्चा तो यहां तक है कि कई राजनेता मनोकामना की पूर्ति के लिए बाबा अमरदेव से तंत्र विद्या का जाप भी करवाते थे। हालांकि इसके कोई पुख्ता सुबूत नहीं हैं, लेकिन ग्रामीण कई तरह के खुलासे कर सकते हैं। पूछताछ के दौरान अमरदेव ने खालों के मामले में चुप्पी साधे रखी है।
विज्ञापन


बस इतना कहा है कि यह खालें करीब ढाई वर्ष पहले किसी भक्त ने दी है। भक्त का नाम उसे याद नहीं। जब याद आएगा तो बता देंगे। इधर, भाजपाइयों का कहना है कि राजनैतिक दबाव के चलते बाबा अमरदेव को छोड़ दिया गया है। कई राजनेताओं का संरक्षण बाबा के ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालें तो पूजा की चीज हैं : साध्वी
बाबा की अनुयायी साध्वी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि खालें तो पूजा और साधनी की वस्तु है। बाबा ने किसी का क्या बिगाड़ा है, लेकिन जिन लोगों ने यह षड्यंत्र रचा है, उन्होंने सही नहीं किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed