फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID raid at MLA rakesh kalia's political advisor home at una.

विधायक के करीबी के घर सीआईडी की दबिश, सैंकड़ों लीटर मिट्टी तेल बरामद

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CID raid at MLA rakesh kalia's political advisor home at una.
डीएसपी सीआईडी द्वारा विधायक के खिलाफ गगरेट थाना में सरकारी कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

सीआईडी व विजीलेंस की टीम की संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल के गगरेट विधायक के राजनीतिक सलाहकार के घर पर दबिश के दौरान 580 लीटर अवैध मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। वहीं, मामले में बीच-बचाव को आए विधायक राकेश कालिया की डीएसपी सीआईडी के साथ कथित तौर पर बहसबाजी हुई।

विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी सीआईडी द्वारा विधायक के खिलाफ गगरेट थाना में सरकारी कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण से पूरे जिला में सियासत गरमा गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से शुक्रवार को गगरेट नगर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने विधायक के राजनीतिक सलाहकार देवी लाल के छोटे भाई भजन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक टीम के देवी लाल के घर पहुंचने पर विधायक राकेश कालिया भी मौके पर पहुंच गए और उनकी विजीलेंस टीम के साथ आए डीएसपी सीआइडी सागर चंद्र के साथ मामले को लेकर बहस भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीआईडी टीम

CID raid at MLA rakesh kalia's political advisor home at una.
छापेमारी के दौरान 580 लिटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। - फोटो : Demo pic

विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने देवी लाल के भाई भजन लाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजीलेंस व सीआईडी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकारी डिपुओं में मिलने वाला मिट्टी का तेल भारी मात्रा में पड़ा है।

इस सूचना के आधार पर विजीलेंस की टीम ने डीएसपी केडी शर्मा की अगुवाई में डीएसपी सीआईडी सागर चंद्र के साथ गगरेट में दबिश दी। जहां छापेमारी के दौरान 580 लिटर मिट्टी का तेल बरामद भी हुआ। तेल किस डिपो से लाया गया, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

अभी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि विधायक राकेश कालिया मौके पर पहुंच गए। जिससे मामला गर्मा गया और मौके पर कार्रवाई को लेकर डीएसपी सागर चंद्र से बहसवाजी हो गई। बरामद किया गया मिट्टी का तेल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

डीएसपी बोले नेता ने किया अभ्रद व्यवहार, एमएलए ने नकारा

CID raid at MLA rakesh kalia's political advisor home at una.
विधायक राकेश कालिया का कहना है कि इस तरह की घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। उनकी किसी के साथ कोई बहस नहीं हुई। आरोप निराधार हैं। - फोटो : Demo pic

छापेमारी की खबर से पूरे गगरेट बाजार के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं, डीएसपी विजीलेंस केडी शर्मा का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापामारी कर 580 लीटी मिïट्टी का तेल पकड़ा गया है।

इसके सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा विधायक ने इस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने की कोशिश के साथ उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिस पर गगरेट थाना में आईपीसी 186 व 189 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रंजिश : देवी लाल
विधायक के राजनीतिक सलाहकार देवी लाल का कहना है कि उनके खिलाफ व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। डीएसपी सीआईडी जब पुलिस अधीक्षक अंब होते थे तो मैने उनके खिलाफ एक मामले को लेकर नारेबाजी की थी, जिसकी खुन्नस आज निकाली जा रही है। कार्रवाई मेरे भाई के घर की गई जो मुझसे अलग रहता है।

मेरे उपर आरोप निराधार : कालिया  
विधायक  राकेश कालिया का कहना है कि इस तरह की घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। उनकी किसी के साथ कोई बहस नहीं हुई। आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed