फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief kingpin of heroin supply in the country arrested from Delhi

देश में हेरोइन सप्लाई करने का मुख्य सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Chief kingpin of heroin supply in the country arrested from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हिमाचल प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग सप्लाई करने का मुख्य सरगना अफ्रीकी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। कुल्लू की स्पेशल पुलिस टीम ने उसे दबोचा है। वह अफ्रीकी देश घाना का रहने वाला है। वह भारत में पिछले कई सालों से बिना पासपोर्ट और वीजा हिमाचल के साथ देश देश में हेरोइन और चिट्टा सप्लाई करता रहा है। हिमाचल प्रदेश में हर माह करीब 50 लोगों को तीन से पांच किलो हेरोइन सप्लाई करता था।

विज्ञापन


सिंथेटिक ड्रग के मामले में कुल्लू पुलिस अभी तक 22 विदेशी लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 16 आरोपी अफ्रीकी मूल के हैं। बीती 24 जनवरी को कुल्लू की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ने जम्मू के एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। युवक से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर इसे दिल्ली भेजा। टीम में एएसपी मयंक के अलावा सुनील सांख्यान, संदीप, केसर, नरेंद्र, चंद्रशेखर, प्रेम, गणेश तथा अजय शामिल थे।
विज्ञापन


विपिन गार्डन द्वारिका मोड दिल्ली में दबिश देकर टीम ने एबूब जॉन उर्फ गुडविल (41) निवासी घाना को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर टीम आरोपी को कुल्लू लाई है। एएसपी मयंक ने कहा कि आरोपी के पास न वीजा और न ही पासपोर्ट है। उसके खिलाफ फॉरेन एक्ट की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि आरोपी से उसकी पूरी गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अभी तक पुलिस ने 16 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 13 आरोपी अभी भी जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से था कुल्लू पुलिस की रड़ार में 
हेरोइन सप्लाई के आरोप में धरा गया मुख्य सरगना भुंतर थाने में एक अन्य मामले में आरोपी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले साल फरवरी में दिल्ली गई थी, मगर पुलिस के हाथ नहीं आया था। एसपी ने कहा कि अफ्रीकन नागरिक पिछले एक साल से पुलिस की रडार पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed