फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating case on the name of flat sale.

फ्लैट दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

Sat, 22 Nov 2014 09:25 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
cheating case on the name of flat sale.

नई दिल्ली में डीडीए फ्लैट दिलाने के नाम पर बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ 35 लाख की ठगी कर दी। शातिर तरह तरह की औपचारिकताएं बताकर व्यक्ति से पैसा ऐंठते रहे। बाद में पता चला कि सारा पैसा बदमाश हजम कर गए हैं।

विज्ञापन


मामला शिमला का है। पुलिस को दी शिकायत में राकी अरोड़ा, हाउस नंबर 777, राम बाग अमृतसर ने शिकायत में कहा है कि मंडी जिले के रहने वाले राजपाल ने उससे वायदा किया कि वह उसे दिल्ली में एलजी कोटे से डीडीए का फ्लैट दिला देगा।
विज्ञापन


यह फ्लैट उसके बेटे अनुराग अरोड़ा के नाम से होगा। इसकी एवज में राजपाल ने उससे 20 लाख मांगे। वह सोने के गहने लेकर अपने दोस्त प्रिंस के साथ शिमला आया। यहां राजपाल को 20 लाख की कीमत का सोना दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किए फर्जी दस्तावेज

cheating case on the name of flat sale.

राजपाल ने यहां दस्तावेज तैयार किए और एक लाख बीस हजार का ड्राफ्ट बनवाया। इसकी फोटोकॉपी उसे दे दी। आश्वस्त किया कि यह ड्राफ्ट वह डीडीए आफिस नई दिल्ली में जमा करवा देगा। इसके बाद राजपाल अलग-अलग तरीके से पैसे मांगता रहा। इस कड़ी में उसे 14 लाख और दे दिए।

लेकिन अब तक राजपाल ने उन्हें फ्लैट नहीं दिया है। संदेह होने पर जब वह मामले की जानकारी लेने के लिए डीडीए कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि राजपाल की ओर से कोई पैसा यहां जमा नहीं करवाया है। खुलासा होने के बाद उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

केबीसी के नाम पर ठगी महिला

cheating case on the name of flat sale.

वहीं, शिमला के टुटू बंगाला कालोनी में रहने वाली रजनी देवी को केबीसी की लॉटरी के नाम पर हजारों रुपए का चूना लगाया गया। उनके मोबाइल पर छह नवंबर को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुंबई ब्रांदा से बात कर रहा है।

आपके मोबाइल नंबर की सिम लक्की ड्रा में चुनी है। आपको 25 लाख की लॉटरी निकली है। यह बात किसी को मत बताना, नहीं तो आपका इनाम कोई और ले जाएगा। कॉल करने वाले ने महिला से कहा कि लाटरी की रकम पाने के लिए उसे टोकन के तौर पर 16 हजार उनके बताए हुए बैंक खाते में जमा करवाने होंगे।

इसके बाद महिला ने पैसा जमा करवा दिया। इसके बाद उससे फिर कहा गया कि 25 लाख लेने के लिए उसे 25 हजार बतौर टैक्स देने होंगे। इसके जमा होते ही उसके खाते में लाटरी का 25 लाख आ जाएंगे। महिला को शक हुआ और उसने इसकी जानकारी बालूगंज पुलिस को दी। इसके बाद महिला बैंक मैनेजर से मिली तो उन्होंने महिला से कहा कि यह फ्रॉड है। फिर महिला को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed