मृतक की एफडी डकारने के लिए रची साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कालीबाड़ी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एफडी करवाने वाले मृतक के अकाउंट से एक शातिर ने फर्जी बेटा बनकर लाखों की रकम निकाल ली। फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब एफडी का पैसा लेने के लिए असली बेटा और बेटी बैंक में पहुंचे।
यहां उन्हें पता चला कि एफडी की रकम को कोई पहले ही निकाल चुका है। मामला सदर पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। छानबीन में सामने आया कि एलआईसी एजेंट हरनाम सिंह जोगटा ने फर्जी बेटा बनकर बैंक से 1.80 लाख की रकम निकाली है।
आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर ये पैसे निकाले और हजम भी कर लिए।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में एचएस जोगटा को शुक्रवार को चक्कर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शिमला भजन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक जब एचएस जोगटा बैंक से फर्जी हस्ताक्षर करके रकम निकाल रहा था तो उस समय कर्मचारियों को उस पर शक हुआ।
काउंटर पर उपस्थित कर्मी ने उसके कई बार हस्ताक्षर लिए और इसके बाद उसे फार्म के पीछे नंबर लिखने को भी कहा। इसी दौरान गलती से आरोपी ने उस पर अपना मोबाइल नंबर लिख लिया। इस वजह से वह पकड़ा गया।
आरोपी ने इस मामले में जिला सत्र न्यायालय के पास अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।