फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating by selling fake gold bricks at shimla.

सोने की नकली ईंटें बेच कर ठग लिए दस लाख

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cheating by selling fake gold bricks at shimla.
सोने की नकली ईंटें बेचकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से दस लाख की ठगी की है।

‌शिमला के रामपुर के वार्ड नंबर आठ डकोलड़ में सोने की नकली ईंटें बेचकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से दस लाख की ठगी की है। जब गुरुदास को को पता चला कि र्ये इंटें नकली हैं तो उसके होश उड़ गए। ठगी होने के बाद वह रामपुर पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डकोलढ़ निवासी गुरुदास ने पुलिस में की शिकायत में कहा कि दो लोगों जिया लाल और रत्न लाल ने सोने की चार ईंटे उसे दस लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया और कहा कि ये ईंटें शुद्ध सोने की हैं। गुरुदास ने वे चार ईंटें दस लाख में खरीद ली।
विज्ञापन


इसके बाद वह बहुत खुश था कि उसने कम कीमत में सोना खरीद लिया है, लेकिन जब गुरुदास इन ईंटों को लेकर सुनार के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। सुनार ने इन चार्रों इंटों को नकली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 415, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एएसआई भगत राम कर रहे हैं। डीएसपी सोमदत्त ने कहा कि अभी यह मामला आया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed