{"_id":"5740954b4f1c1b8b20ac73c1","slug":"central-university-of-himachal-pradesh-finance-officer-br-dhiman-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि के अफसर ने किया घोटाला, वीसी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय विवि के अफसर ने किया घोटाला, वीसी ने किया सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
बीआर धीमान पर तथाकथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी कुलदीप अग्रिहोत्री ने सीयू के वित्त अधिकारी बीआर धीमान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बीआर धीमान केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन धर्मशाला में लंबे अरसे से वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बीआर धीमान पर तथाकथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
तथाकथित आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ विभागीय प्रशासनिक जांच बैठा दी गई है। जांच बैठाने के तुरंत बाद वित्त अधिकारी बीआर धीमान को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी के खिलाफ तथाकथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद केंद्र से एमएचआरडी की टीम जांच करने केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन
टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय से जांच करने के बाद लौट गई है। टीम ने इसकी रिपोर्ट केंद्रीय विवि के प्रशासन को सौंप दी है। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के वीसी ने वित्त अधिकारी को प्रशासनिक जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी पर तथाकथित रूप से लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी कुलदीप अग्रिहोत्री ने वित्त अधिकारी बीआर धीमान को निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।