सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1.39 करोड़ डकारने वाला सीडीपीओ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1.39 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में जोगिंद्रनगर पुलिस ने आरोपी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा सुभाष चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को जिला सत्र न्यायालय मंडी में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को धरा है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न योजनाओं के फर्जीवाड़े के आरोप में सीडीपीओ के खिलाफ बीते नौ अगस्त को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
इसके बाद निलंबित कर चौंतड़ा सीडीपीओ कार्यालय से आरोपी का हेडक्वार्टर मंडी मुख्यालय किया गया था। सोमवार को आरोपी के लिखावट के सैंपल भी लिए गए हैं।
पुलिस ने बैंक और आरोपी के घर से कई चेक और अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह है मामला
वर्ष 2012 से 2017 में आरोपी जोगिंद्रनगर में तैनात रहा। अंतरजातीय विवाह करने वाले एक युवक की शिकायत पर 2019 के शुरू में विभाग ने जांच शुरू की। अधिकारी पर आरोप था कि उसने प्रोत्साहन राशि को हड़प लिया है।
लेकिन कागजों में प्रोत्साहन राशि को लाभार्थी के नाम पर दर्शाया गया है। विभाग ने जांच में पाया कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाली धनराशि में 1.39 करोड़ का गड़बड़झाला हुआ है।