CBI जांच में फंसे दूरदर्शन के बड़े अफसर, तीन पर मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने रॉयल्टी आवंटन में अनियमितताओं की जांच के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूरदर्शन शिमला के बड़े अफसर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच के बाद आपराधिक षड्यंत्र, झूठी जानकारी देने सहित कई धाराओं के तहत सीबीआई शिमला थाने में यह केस कायम किया गया है। सीबीआई दिल्ली के पीआरओ सैल ने इसकी पुष्टि की है।
मामला दर्ज होने के बाद अब दूरदर्शन केंद्र के बड़े अफसर सहित अन्य दो आरोपियों को पूछताछ के लिए कभी भी तलब किया जा सकता है। आरोप है कि दूरदर्शन केंद्र शिमला ने ऐसे डिस्ट्रीब्यूटर को कार्यक्रम प्रसारण की अनुमति दे दी, जिसके पास इसके अधिकार ही नहीं थे।
दूरदर्शन शिमला पर लगे हैं ये गंभीर आरोप
दूरदर्शन केंद्र शिमला कई वर्षों तक एक विशेष डिस्ट्रीब्यूटर पर मेहरबान रहा और नियमों को दरकिनार कर उसे ही कार्यक्रम प्रसारण के लिए अधिकृत किया जाता रहा। इसकी एवज में उसे लाखों रुपये की रॉयल्टी दी गई।
10 जून को सीबीआई ने मारा था छापा
सीबीआई दिल्ली और शिमला की टीम ने 10 जून को दूरदर्शन केंद्र शिमला में छापामारी की थी। टीम ने रॉयल्टी आवंटन और अन्य वित्तीय लेनदेन से संबंधित कई वर्षों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया था। कंप्यूटरों से भी डाटा एकत्रित कर टीम साथ ले गई थी।
जांच में अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद ही सीबीआई शिमला शाखा ने मामला दर्ज करने की मंजूरी को लेकर फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी थी।