फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI raid in Kangra over crores of scam, documents captured

करोड़ों घोटाले को लेकर सीबीआई की कांगड़ा में दबिश, कब्जे में लिए दस्तावेज

Fri, 19 Mar 2021 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
CBI raid in Kangra over crores of scam, documents captured
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

सीबीआई ने शुक्रवार को इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 555.65 करोड़ रुपए घोटाले के मामले में केस दर्ज किया है।  सीबीआई ने कंपनी के अधिकारी के घर दबिश दी। जिला कांगड़ा के पीर सलूही गांव में सीबीआई टीम की ओर से दी गई इस दबिश की भनक जिला पुलिस को भी नहीं लगी। इस दौरान सीबीआई की विशेष टीम ने जांच के लिए जरूरी कई दस्तावेजों के साथ आरोपी के घर व संपत्ति के दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है। गौर रहे कि इस कंपनी पर सरकार के करोड़ों के टैक्स चोरी का आरोप है। यह कंपनी 2014 में ही बंद हो गई थी। 2009 से 2014 के दौरान इस कंपनी पर कई तरह के घोटालों का आरोप हैं, जिसके चलते कंपनी के निदेशक के घर पर सीबीआई ने शुक्रवार को दबिश देकर कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।                       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed