फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Investigation against police officers in Shimla Gudiya Case.

गुड़िया केसः लॉकअप हत्याकांड की जांच पूरी, पुलिस वालों पर चलेगा मुकदमा

Thu, 07 Sep 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
CBI Investigation against police officers in Shimla Gudiya Case.

गुड़िया प्रकरण से जुडे़ लॉकअप हत्याकांड के मामले में पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में रिमांड पर चल रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सूरज कत्ल मामले का चालान जल्द कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


संतरी दिनेश कुमार के बयान के बाद सीबीआई ने लॉकअप हत्याकांड में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सबूत जुटा लिए हैं। संतरी जहां इस केस में सरकारी गवाह होगा, वहीं सीबीआई पुलिस अधिकारियों के मोबाइल डाटा और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों से सबूत जुटा चुकी है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में सीबीआई गुड़िया मामले से जुडे़ इस दूसरे केस का चालान कोर्ट में पेश करने जा रही है। सीबीआई ने लॉकअप हत्याकांड की जांच के लगभग पूरा होने और इसका चालान जल्द कोर्ट में पेश करने की सूचना बुधवार को कोर्ट को भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी समेत आठ पुलिस कर्मियों का रिमांड आज पूरा होगा

CBI Investigation against police officers in Shimla Gudiya Case.

आईजी जहूर एच जैदी, ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिसवालों का रिमांड वीरवार को पूरा होने जा रहा है। सीबीआई लॉकअप हत्याकांड मामले में गिरफ्तार इन सभी पुलिसकर्मियों को वीरवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला के कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed