फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Booked Union Bank Of India Officials for Fraud of exchange of notes on Aadhaar ID's of children

खुलासा! बैंक ने बच्चों की आईडी पर बदले लाखों के पुराने नोट

Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
CBI Booked Union Bank Of India Officials for Fraud of exchange of notes on Aadhaar ID's of children

नोटबंदी के दौरान हिमाचल के जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में नियमों को ताक पर रखकर नोटों की बदली की गई। नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिए न सिर्फ बच्चों के आधार और आईडी का इस्तेमाल किया गया, बल्कि ऐसे लोगों के भी आईडी को इस्तेमाल किया गया जो चलने में भी सक्षम नहीं थे। प्रारंभिक जांच के बाद अब सीबीआई की शिमला शाखा ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बैंक मैनेजर समेत दो कारोबारियों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी को इसमें नामजद किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि नोट बदलने के लिए विभिन्न व्यक्तियों की आईडी का भी करंसी बदलने को इस्तेमाल किया गया लेकिन एक्सचेंज फार्म में हैंड राइटिंग एक जैसी ही थी। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि नोटबंदी के दौरान यूनियन बैंक की नाहन शाखा में कमीशन के आधार पर एक हजार और 500 रुपये के पुराने नोटों को बदला जा रहा है।

विज्ञापन

सीबीआई को इस तरह मिला सुराग

CBI Booked Union Bank Of India Officials for Fraud of exchange of notes on Aadhaar ID's of children

केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एक दिन में एक व्यक्ति चार हजार रुपये तक के नोट बदल सकता था लेकिन शाखा में बल्क में नोटों की बदली की गई। 23 दिसंबर को सीबीआई की टीम ने शाखा में दबिश देते हुए कुछ दस्तावेज, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क समेत डीवीआर अपने कब्जे में लिया जिनकी प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद सीबीआई ने पाया कि बैंक के प्रबंधक नीरज नौटियाल ने नियमों

को ताक पर रखकर कमीशन के लिए प्रवेश बंसल, राजेश्वर लोहिया और सुशील कुमार गोयल की पुरानी करंसी को नई करंसी में बदल दिया। सीबीआई की शिमला शाखा ने प्रवेश बंसल, राजेश्वर लोहिया और सुशील कुमार सहित बैंक प्रबंधक नीरज नोटियाल पर आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। सुशील कुमार बिजली बोर्ड से अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

बिना एक्सचेंज फार्म के ही कर डाला ये कारनामा

CBI Booked Union Bank Of India Officials for Fraud of exchange of notes on Aadhaar ID's of children

शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है करीब 5.89 लाख रुपये के 500-1000 के नोटों को बदला गया है। इस दौरान एक लाख रुपये के पुराने नोटों को बिना एक्सचेंज फार्म और बिना बैंक के सर्वर में एंटर किए बदल दिया गया। खास बात यह है कि करीब 84 हजार

रुपये के एक्सचेंज फार्म नोट बदलवाने वाले व्यापारी ने नोट बदलने के कई दिन बाद मुहैया कराए। ये फार्म बैंक के गार्ड के जरिये शाखा प्रबंधक को पहुंचाए गए थे। इसके अलावा जांच में बैंक की कैश बैलेंस बुक और कैश रसीद व कैश वितरण चार्ट में करीब 1.88 लाख रुपये की अनियमितता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed