फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   casting couch and modeling scandal in shimla

कास्टिंग काउच में अब प्रिंसिपल का नाम उछला

Mon, 22 Jun 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Jun 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
casting couch and modeling scandal in shimla

कास्टिंग काउच मामले में भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी ने राजधानी के एक कॉलेज प्रिंसिपल का नाम उछाला है। डीवीआईएफआई के सचिव कपिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी सन्नी नहीं है, इसमें बड़े गिरोह का हाथ है।

विज्ञापन


सन्नी वर्मा ने कॉलेज में पहले भी दो इवेंट करवाए हैं, वह अकसर वहां जाता रहता था, जबकि कॉलेज के अंदर बिना इजाजत नहीं जा सकते। कॉलेज में वह कब और क्यों जाता था, सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाए तथा फेसबुक पेज (शिमला24 x7) जो आरोपी चलाता था, उस पेज पर वह कॉलेज  प्रिंसिपल का किस बात के धन्यवाद कर रहा है।
विज्ञापन


इसकी भी न्यायिक जांच होनी चाहिए। डीवीआईएफआई जिला कमेटी मांग करती है कि सन्नी वर्मा से सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके। कॉलेज में सन्नी की ओर से करवाए गए इवेंट की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कमेटी का मानना है कि इस पूरे प्रकरण में कई रसूखदार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि महिला थाने में बंद कास्टिंग काउच के आरोपी सन्नी वर्मा से पुलिस नरमी से पेश आ रही है, इसकी वजह से आरोपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सभा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed