फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case of blackmail and rape of woman registered in shimla

बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर दुराचार

Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
case of blackmail and rape of woman registered in shimla

शिमला में एक महिला का एमएमएस बनाकर उसे ब्लैक मेल कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपों के घेरे में महिला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाला एक व्यक्ति है। 

विज्ञापन


आरोपी की ओर से जब महिला पर लगातार ज्यादतियां बढ़ती गईं तो महिला ने पुलिस थाने में जाकर आरोपी की करतूतों का खुलासा कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

case of blackmail and rape of woman registered in shimla

पुलिस के मुताबिक महिला ने बच्चों की पढ़ाई के बीते साल अप्रैल महीने में एक ट्यूटर रखा। रूटीन में ट्यूटर भी बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आता था। एक दिन महिला घर के बाथरूम में नहा रही थी इसी बीच आरोपी ने मोबाइल पर उसकी नहाते हुए वीडियो क्लीप बना डाली।

महिला इस बात  से अनजान थी। मौका देखकर आरोपी ने महिला को वह क्लीप दिखाई और वायरल करने की धमकी दी। उसकी बातों से महिला डर गई और लोक लाज की वजह से चुप रही।

पीड़ित महिला ने ऐसे दिखाई आरोपी को सबक सिखाने की हिम्मत

case of blackmail and rape of woman registered in shimla

आरोप है कि इस पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में आरोपी महिला के बच्चों को ट्यूशन नहीं पढ़ाता।

महिला ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत की। उधर, एएसपी मनमोहन ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed