फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case against teacher for beating student at kullu

छात्रा की पिटाई करने वाले शिक्षक पर केस दर्ज, आरोपी फरार

Sun, 10 Jun 2018 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Sun, 10 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Case against teacher for beating  student at kullu

जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के  शिक्षक पर छात्रा की निर्मम पिटाई का केस दर्ज हुआ है। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। मामला उजागर होने पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा के पिता नारायण दत्त ने कहा है कि सात जून को उसकी नौ वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी।
विज्ञापन


बेटी ने बताया कि पढ़ाई न करने पर उसके अध्यापक चमन लाल ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी आंख पर चोट लगी है और चेहरे पर सूजन है। छात्रा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

Case against teacher for beating  student at kullu

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323 जेजे एक्ट 75, 82 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

इस बीच नौ वर्षीय मासूम से शिक्षक द्वारा पिटाई करने का मामला उजागर हुआ। इस पर मंत्री ने पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले में एसआई नरेश जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान नहीं हो पाए हैं। पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed