फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car fell 300 feet into the ditch, two died

300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Fri, 01 Aug 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(ठियोग)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(ठियोग) Updated Fri, 01 Aug 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
car fell 300 feet into the ditch, two died

शिमला के ठियोग छैला सड़क पर वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है।

विज्ञापन


हादसा ठियोग छैला सड़क पर खोल गली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या नंबर एचपी 09सी 2135 छैला की ओर जा रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार एक युवती इशानी पुत्री राजेंद्र सिंह चौहान बखोल कोटखाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि नितेश चंदेल 24 वर्षीय पुत्र नारायण सिंह निवासी गजैड़ी ने अस्पताल की राह में ही दम तोड़ा। वहीं गंभीर रूप से घायल आशू 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र चौहान बखौल कोटखाई निवासी को आईजीएमसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंहुचाया अस्पताल

car fell 300 feet into the ditch, two died

ठियोग में हुए हादसे के दौरान प्रदेश में सेवा का नंबर वन दावा करने वाली 108 सेवा समय पर नही पंहुच पाई । ग्रामीणों ने बताया कि 108 के आने से पहले ही लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। भारी बरसात के बीच में खाई में गई गाड़ी से घायलों को निकालने में खासी परेशानी उठानी पड़ी

पुलिस पर जड़े जनता ने आरोप

हादसे की सूचना पुलिस को देने के बाद पांच किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे लग गए । बीडीसी के उपाध्यक्ष दीनेश चंदेल व नप उपाध्यक्ष विवेक थापर ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को देने के बाद भी पुलिस को स्पॉट पर इतना अधिक समय कैसे लग गया।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने बताया कि 100 नंबर पर कई मर्तबा फोन करने और 108 पर कई बार कॉल करने के बाद संबंधित विभाग से बात हो पाई । डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed