फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car fall into canal, five died.

नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Wed, 29 Jul 2015 10:54 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
car fall into canal, five died.

हिमाचल-पंजाब सीमा पर विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के तहत पौंग डैम के नजदीक शाहनहर बैराज के साथ राजस्थान को जानी वाली नहर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रो कार डूब गई। हादसे में दो परिवारों की दो महिलाओं, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, एक शख्स ने मुश्किल से जान बचाई। हादसे में फतेहपुर के वरुणा गांव का पूरा परिवार ही काल का ग्रास बन गया। हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे पैरापिट नहीं थे जिस वजह से कार नहर में समा गई।
विज्ञापन


एसपी होशियारपुर ध्रुव दहिया ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार में अंजू देवी निवासी वरुणा गांव (फतेहपुर) अपने मायके रामनगर (पंजाब) से भाई और भाभी सहित अपने ससुराल आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

car fall into canal, five died.

उसके साथ उसके दो बच्चे और भाई की लड़की भी थी। सड़क पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहरं में डूब गई। हादसे में अंजू देवी निवासी वरुणा, उसके दो बच्चे, उसका भाई, भाभी और उनकी लड़की गाड़ी में सवार थे। गाड़ी को महिला का भाई चला रहा था।

भाई ने मुश्किल से अपनी जान बचाई लेकिन बाकी पूरा परिवार नहीं बच सका। परिवार के पांचों सदस्य गाड़ी में ही फंसे रह गए। घटना के पश्चात पंजाब प्रशासन ने नहर का पानी रुकवाकर गोताखोरों की मदद से शाम को गाड़ी सहित शवों को बाहर निकाल लिया।

पंजाब पुलिस ने शिनाख्त करवाने के पश्चात शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में दो महिलाएं, तीन बच्चे हैं। बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। बताया जा रहा है कि अंजू देवी के पति ने भी एक माह पहले सुसाइड कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed