{"_id":"e6a2799e30efe514e0d1949b6a77e58a","slug":"car-accident-at-solan-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में कार हादसाः महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन में कार हादसाः महिला की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट(सोलन)
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के बागा में एक अल्टो कार के शालुघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका की पहचाल विद्या देवी पत्नी रूपलाल निवासी बागा के रूप में की है। चालक प्रवीन कुमार पुत्र रूपलाल गांव बागा 20 वर्ष को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा उस समय घटा जब चालक व उसकी सौतेली मां घाघस से किसी काम से वापिस आ रहे थे। चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा लुढ़का। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।