शिमला के पास कार हादसा, बच्ची की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से सटे शनान क्षेत्र में शुक्रवार रात कार दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। कार में सवार बच्ची के मां-बाप और भाई को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
मां और भाई का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे शनान के पास हुआ। कार सड़क से खाई में जा गिरी।
कार में सवार पूरा परिवार भट्ठाकुफर में आयोजित समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। शनिवार सुबह परिवार को रिश्तेदारी में एक शादी के लिए कोटगढ़ जाना था। कार को नरेंद्र चौहान (48) निवासी कोटी, पोस्ट आफिस बघार, कोटखाई चला रहे थे।
डीएवी न्यू शिमला में पढ़ती थी बच्ची
कार में नरेंद्र की पत्नी अनु चौहान उर्फ लक्की (35), बेटा बाशव चौहान (12) और बेटी वन्या (6) सवार थे। खाई में कार गिरने से मौके पर ही बच्ची वन्या की मौत हो गई। नरेंद्र को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
पुलिस के अनुसार छह साल की वन्या चौहान डीएवी न्यू शिमला में एलकेजी क्लास में पढ़ती थी। 12 साल का बाशव चौहान छठी क्लास का छात्र था। नरेंद्र चौहान कोटखाई सिविल अस्पताल में बतौर मेडिकल फार्मासिस्ट तैनात हैं।