फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at lahaul spiti

लाहौल स्पीति में कार हादसा, दो की मौत

Tue, 12 Aug 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति) Updated Tue, 12 Aug 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
car accident at lahaul spiti

हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यहां मंगलवार सुबह केलांग के साथ सटे सिसू के पास एक मारूति कार के खाई में लुढ़क जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। इन्हें केलांग अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।
विज्ञापन


ये लोग केलांग से भुंतर की तरफ जा जा रहे थे कि मारूति कार अचानक अनयंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भुंतर के शुरढ़ व कलैहली के रहने वाले ये लोग त्रिलोकीनाथ के दर्शन करने गए थे और दर्शन कर मंगलवार को वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व स्थानीय लोग मदद के लिए दौडे़। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पुहंचाया।

हादसे में दो की मौत


हादसे में 65 वर्षीय तेजिंग डोलमा की मौकेपर ही मौत हो गई जबकि ढाई वर्षीय कुमारी यशवीन का अस्पताल पहुंचाते समय डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों में नरेंद्र सिंह, ज्योति, सिद्धार्थ बोध, नम्रता बोध और कुमारी किंगन उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed