{"_id":"e9b9ca8336de0db9fb1e03c940c6e928","slug":"car-accident-at-kumarsain-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुमारसैन के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते कुमारसैन में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये ऑल्टो कार बिट्ठल से दलान की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
कार में तीन लोग सवार थे। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ है।जैसे ही कार बिथल-भुट्टी मार्ग पर शाली नाला के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संदीप सरकेक पुत्र ज्ञान चन्द सरकेक उम्र 52 वर्ष गांव दलान कोटगढ़ के तौर पर हुई है। कार हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घायलों में वाहन मालिक व चालक मंदीर सरकेक और यशपाल चौहान शामिल हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है।