{"_id":"06db703071f2a9d92bfc3b839ddef282","slug":"car-accident-at-bcs-shimla-a-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना की भर्ती देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी के लिए जुनगा में चल रही भर्ती को देकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह हादसा बीसीएस के पास हुआ। युवक की पहचान कपिल (25) निवासी पट्टीधार घणाहट्टी के तौर पर हुई है। यह कार चला रहा था। कार में इसके तीन दोस्त भी सवार थे।
विज्ञापन
इनमें परवेज कुमार (18) मांजू तहसील अर्की जिला सोलन, कमलजीत (18) गांव कारल , कुनिहार जिला सोलन और भूपेंद्र (18) निवासी गांव जलाणा अर्की सोलन घायल हुए हैं। ये तीन युवक जुंगा में चली रही भर्ती के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी कपिल चला रहा था। जैसे ही बीसीएस के पास पहुंचे कि एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम रविवार को होगा। थाना न्यू शिमला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।