53 किलो चांदी, 60 तोला सोने के साथ कारोबारी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज में पुलिस ने नाके पर एक कारोबारी को 60 तोले सोना और 53 किलो चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। गाड़ी में व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद भी कारोबारी कोई बिल पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज विभाग को सूचना दी। कारोबारी से लंबी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका।
पुलिस और एक्साइज विभाग का कहना है कि यह टैक्स चोरी का मामला भी हो सकता है। पुलिस ने कारोबारी की गाड़ी, नकदी और सोना व चांदी को कब्जे में ले लिया है।
वीरवार दोपहर को भोरंज पुलिस ने एसएचओ कुलवंत की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कांगड़ा जिले के नैहरनपुखर का रहने वाला तरुण बहल अपनी गाड़ी में मुख्य मार्ग के बजाय टिक्करी मिन्हासा वाया बस्सी भोरंज आ रहा था।
सोना और चांदी व नकदी बरामद हुई
पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी से भारी मात्रा में सोना और चांदी व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को सोना और चांदी के बिल दिखाने के लिए कहा। लेकिन, वह पुलिस और एक्साइज विभाग को कोई बिल नहीं दिखा पाया।
इसके बाद पुलिस ने सारा माल, नकदी और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, भोरंज थाने के प्रभारी कुलवंत ने बताया कि पुलिस नाके के दौरान कांगड़ा जिले के एक कारोबारी से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।