फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at una, four injured

पलटने के बाद बस में लगी आग, चार घायल

Wed, 27 Aug 2014 05:44 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
bus accident at una, four injured

हिमाचल के जिला ऊना में एक प्राइवेट बस सड़क पर पलट गई। इसके बाद बस में भयानक आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसा जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र रक्कड़ कॉलोनी में हुआ।

विज्ञापन


सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों को उपचार जारी है। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस में सिर्फ पांच लोग ही सवार थे, अन्यथा एक भयानक हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग की लपटों पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। यह निजी बस गोंदपुर जयचंद ने ऊना की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

bus accident at una, four injured

रास्ते में रक्कड़ के पास बस का स्टीयरिंग फेल हो गया जिससे बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के बीचों बीच पलट गई। बस के पलटते ही उसमें आग लग गई और बस धू-धू कर जलने लग गई।

आग की लपटें देख आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस सवार लोगों को फौरन बाहर निकाला। हादसे में बस के चालक सोहन लाल निवासी कोटला कलां समेत बस में सवार तीनों यात्री देहलां निवासी प्रेम सिंह उसके दो पुत्र मनप्रीत और जसप्रीत भी घायल हो गए।

प्रेम सिंह और जसप्रीत आग की चपेट में आने से अधिक घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ अपने स्तर पर बचाव कार्य आरंभ कर दिया जिससे सभी घायलों को बस से निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed